नई दिल्ली, दिनॉंक 17.08.2022: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे गोरखपुर से जम्मूतवी के लिए विशेष रेलगाड़ी संख्या 05097 तथा 05057 का संचालन निम्नानसुार करेगी:-
05097 गोरखपुर-जम्मूतवी स्पेशल दिनॉंक 19.08.2022 को 05097 गोरखपुर-जम्मूतवी स्पेशल दिनॉंक 19.08.2022 को गोरखपुर से पूर्वाह्न 10.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11.50 बजे जम्मूतवी पहुँचेगी ।
वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, रूडकी, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट तथा कठुआ स्टेशनों पर ठहरेगी ।
05057 गोरखपुर-जम्मूतवी स्पेशल दिनॉंक 21.08.2022 को 05057 गोरखपुर-जम्मूतवी स्पेशल दिनॉंक 21.08.2022 को गोरखपुर से पूर्वाह्न 10.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11.50 बजे जम्मूतवी पहुँचेगी ।