अभियान के चौथे चरण में 71,000 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र जारी किये
जयपुर में उपस्थित श्री अश्विनी वैष्णव, माननीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार ने युवाओं को देश सेवा के लिये समर्पित होने तथा राष्ट्र प्रथम सर्वदा प्रथम का मूलमंत्र दिया
13 अप्रैल 2023: श्री नरेन्द्र मोदी, माननीय प्रधानमंत्री ने आज दिनांक 13.04.2023 को युवाओं के लिये केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में भर्तियों के अभियान रोज़गार मेला के चौथे चरण में सम्पूर्ण भारत में 71 हजार युवाओं को वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किये। रोज़गार मेला के अन्तर्गत केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में 10 लाख युवाओं को नियुक्ति देने के अभियान चल रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार श्री नरेन्द्र मोदी, माननीय प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिये भर्ती अभियान रोज़गार मेला के चौथे चरण में देश के 45 स्थानों से वर्चुअल माध्यम से जुडे़ 71000 नवनियुक्ति अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किये और आज वैशाखी के शुभ अवसर बधाई देते हुए कहा कि 71 हजार युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरी मिलने पर उनको एवं परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि सरकार विकसित भारत की संकल्प सिद्धि के लिए युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को सही अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। आज भारत दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। आज युवाओं के सामने कई ऐसे सेक्टर्स रोजगार के लिए खुल गये है, जो दस साल पहले उपलब्ध तक नहीं थे। स्टार्टअप्स को लेकर आज भारत के युवाओं में जबरदस्त उत्साह है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान सिर्फ स्वदेशी अपनाने से कहीं ज्यादा है, यह अभियान गांव से लेकर शहरों तक रोजगार के करोड़ो नये अवसर पैदा करने वाला अवसर है। रेलवे के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आज आधुनिक सैटेलाइट से लेकर सेमीहाईस्पीड ट्रेन तक भारत में ही तैयार हो रही है। बीते 8-9 वर्षों में देश में 30 हजार से ज्यादा नये और सुरिक्षत एलएचबी कोचेज बनाये गये है। इसके निर्माण में जो प्रोडक्ट लगे है उन्होने पूरी सप्लाई चेन में रोजगार के हजारों अवसर बनाये है। 2014 से पहले सात दषकों में मात्र 20 हजार किलोमीटर रेल लाइनों को विद्युतीकरण हुआ था, जो पिछले 09 सालों में बढ़कर 40 हजार किलोमीटर हो गया है।
हर महीने लगभग 6 किलोमीटर नई मेट्रो रेल लाइन बन रही है। इसी प्रकार खिलौना उद्योग का भी कायाकल्प हुआ है। साथ ही रक्षा उपकरणों के मामलें में भारत आत्मनिर्भर होने के साथ ही निर्यात भी कर रहा है। मोबाईल उद्योग में भी आज शत प्रतिशत मोबाईल भारत में ही बनाये जा रहे है एवं निर्यात बढ़ा है। ग्रामीण इलाकों में सडकों की लम्बाई 2014 तक 04 लाख किलोमीटर से बढकर आज 07 लाख किलोमीटर से ज्यादा हो चुका है। गांव में सड़क पहुॅचने से पूरे इको सिस्टम में तेज गति से रोजगार का सृजन होने लगता हैै।
माननीय प्रधानमंत्री जी ने नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सुझाव देते हुए कहा कि आपके लिए देश के विकास में योगदान देने का अवसर है। आपके जीवन के अगले 25 वर्ष देश को एकदम तेज गति से आगे बढने में योगदान देने वाले है। आपके एक-एक कदम, आपके समय का एक-एक पल देश को तेज गति से विकसित बनाने में काम आने वाले है। आप नौकरी पाने के बाद भी सीखने की प्रक्रिया को रूकने ना दें। कुछ नया जानने, कुछ नया सीखने का स्वभाव आपके कार्य और व्यक्तित्व दोनों में प्रभाव लायेगा। ऑनलाईन लर्निंग प्लेटफार्म (iGoT Karmayogi) से जुडकर आप अपने आपको अपडेट कर सकते है।
इस अवसर पर श्री अश्विनी वैष्णव, माननीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार ने जयपुर में आयोजित समारोह में नवनियुक्त कर्मियों को बधाई दी और उनका अभिन्नदन करते हुये कहा कि सभी को राष्ट्र प्रथम सदैव प्रथम का मूलमंत्र अपनाना चाहिए। उन्होंने रेलवे में जारी भर्ती प्रक्रियाओं की पारदर्शिता के बारे में बताते हुए कहा कि देष में रेलवे ने करोड़ो युवाओं द्वारा भर्ती के लिए 15 भाषाओं में सैकड़ो शहरों में पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ परीक्षा सम्पन्न करवाई, जिसमें किसी भी प्रकार के पेपर लीक, अनियमितता एवं शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। रेलवे द्वारा पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं शून्य भ्रष्टाचार द्वारा सम्पन्न कराया गया है।
राज्य सरकारों के लिए उन्होंने कहा कि रेलवे भर्ती प्रक्रिया सबक लेते हुए भर्ती माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना चाहिए। श्री वैष्णव ने कहा कि विगत वर्षों मे प्राईवेट सैक्टर में भी रोजगार के अवसर बढ़ रहे है, विशेषकर आईटी सैक्टर में भारत आत्मनिर्भर बन चुका है एवं टैक्नोलोजी का निर्यात कर रहा है। वर्तमान सरकार के विशेष प्रयासों से विगत वर्ष 2022 में भारत ने 1.5 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा हुये जिससे देश विकास की राह पर बढ़ चला है। नवीन तकनीक एवं प्रोद्योगिकी के प्रयोग के कारण नई फैक्ट्रियां, नये प्रोजेक्ट, मोबाईल फोन सैक्टर एवं आईटी सैक्टर में 80 लाख से अधिक रोजगार पैदा हुए है।
रोज़गार मेला में उपस्थित श्री रामचरण बोहरा, माननीय सांसद, जयपुर एवं कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ माननीय सांसद जयपुर ग्रामीण ने इस अवसर पर सभी नवनियुक्त युवाओं को बधाई प्रदान की तथा देश के प्रति सेवा हेतु शुभकामनाएं प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक श्री विजय शर्मा ने जयपुर में उपस्थित सभी सम्माननीय अतिथियों का स्वागत किया एवं स्वागत संबोधन में कहा कि सभी नवनियुक्त अभ्यार्थियों के लिए यह बहुत बड़ा पल है, जिसमें सभी देशसेवा के लिए अपने आप को समर्पित कर रहे है।
