नई दिल्ली, 15 मार्च, 2015।‘‘रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स’’ आज रविवार को सायं नई दिल्ली के सफदरजंग रेल्वे स्टेशन से 62 पर्यटक सवारियों के साथ चार्टर ट्रेन के रूप में रवाना हुई। जिसमें आस्ट्रेलिया, जापान आदि देशों के पर्यटक छः दिवसीय दोरे पर गये है। दिल्ली की रेल ट्रेवल्स एजेंसी मनीश ने चार्टर ट्रेन बुक करवाई है।
‘रॉयल राजथान ऑन व्हील्स’ के महाप्रबंधक श्री सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि ‘रॉयल राजथान ऑन व्हील्स’ में 14 डीलक्स कोच हैं जिनके नाम राजस्थान के प्रसिद्ध स्मारकों एवं महलों के नाम पर हवा महल, चन्द्र महल, सूर्य महल, मोती महल, सुख महल, जल महल, पद्मिनी महल, किशोरी महल, फूल महल, जोगी महल, कुंभा पैलेस, उम्मेद पैलेस एवं लालगढ़ पैलेस रखा गया है। इस शाही रेलगाड़ी में विशेष रूप से बनाये गये सुपर डीलक्स कोच का नाम ’’ताज महल’’ है। रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स में सैलानियों को और अधिक सुख और सुविधाएं प्रदान करने के लिए लग्जरी सूट्स बनवाये गये हैं। इसी प्रकार हर सेलून के नाम भी बेशकीमती रत्नों पर ‘रूबी’, ‘सफअर’ एवं ‘पर्ल’ आदि रखे गये है।
‘पैलेस ऑन व्हील्स’ की तर्ज पर शुरू की गई इस सुपर लग्जरी ट्रेन में दो आलीशान रेस्तरां-लांज भी है। जिनके नाम ‘शीश महल’ एवं ‘स्वर्ण महल’ है। जिनमें हर प्रकार की भारतीय व्यंजन विशेषकर राजस्थानी स्वाद के जायकों के अलावा मुगलई, चाइनीज, थाई एवं कोंंिटनेटल खाना परोसने के विशेष प्रबंध है। रेस्तरां लॉज से जुड़ा बार-लॉज भी लाजवाब है जिसमें मशहूर देशी-विदेशी डिंªक्स मौजूद है। टेªन में इन्टरनेंट, स्पा-जिम, डिश टी.वी. चैनल म्यूजिक, पब्लिक एड्रेस सिस्टम आदि आधुनिकतम सुख-सुविधाएं शामिल है।
यह शाही टेªन मार्च माह तक प्रत्येक सोमवार को राजस्थान की सूर्य नगरी जोधपुर, मंगलवार को झीलों की नगरी उदयपुर एवं ऐतिहासिक नगर चित्तौडगढ़, बुधवार को टाईगर गेम सेन्चुरी के लिए विश्वविख्यात रणथम्भौर और गुलाबी नगर जयपुर, गुरूवार को खजुराहो, शुक्रवार को वाराणसी और शनिवार को आगरा में ताजमहल का भ्रमण करवा पुनः नई दिल्ली पहुंचेगी।
राजस्थान पर्यटन एवं विकास निगम के नई दिल्ली में महाप्रबंधक, श्री संजीव शर्मा ने बताया कि इस शाही रेलगाड़ी में सफर करने वाले पर्यटकों को राजस्थान के साथ-साथ भारत के विभिन्न प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करवाने के उद्देश्य से इसके एक सप्ताह के यात्रा-रूट में मध्य प्रदेश के ’खजुराहों‘ और उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध आगरा के ’ताजमहल‘ के साथ ही वाराणसी (बनारस) को भी जोड़ा गया है।
इसमें सुपर डीलक्स सूट्स का किराया 1700 अमेरिकन डॉलर प्रतिरात्राी रखा गया है। इसी प्रकार डीलक्स सेलुन का किराया डबल बेड के लिए 625 डॉलर प्रतिरात्राी प्रति यात्राी रखा गया है। जबकि सिंगल बेड पर यह किराया 875 डॉलर प्रति सेलुन प्रतिरात्रि प्रति सवारी निर्धारित है। इस शाही रेलगाड़ी में यात्रा करने वाले सैलानियों का बीमा भी कवर है।

