35.5 C
New Delhi
June 15, 2026
Photo GalleryPublic Sector News

इस्पात मंत्री ने सेल-बेतिया स्टील प्रोसेसिंग यूनिट देश को किया समर्पित

18steel minister inaug

बेतिया, बिहार/नई दिल्ली, 18 फरवरी, 2019: केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह और केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री रामविलास पासवान ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के बेतिया में स्थापित सेल के स्टील प्रोसेसिंग यूनिट को आज राष्ट्र को समर्पित किया। इस इकाई में उच्च गुणवत्ता की स्टील ट्यूब और पाइप का उत्पादन होगा।

इस अवसर पर बिहार सरकार के उप-मुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी, पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल, विधानसभा क्षेत्र बगहा के विधायक श्री आर एस पांडे और विधानसभा क्षेत्र चनपटिया के विधायक श्री प्रकाश राय, सेल अध्यक्ष श्री अनिल कुमार चौधरी, संयुक्त सचिव, इस्पात मंत्रालय श्री पुनीत कंसल  मौजूद थे। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों, सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों,इस्पात विक्रेताओं, डीलर और ग्राहक समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद थी।

18steel minister inaug1

केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने बेतिया स्टील प्रोसेसिंग यूनिट को इस क्षेत्र की इस्पात जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा, ” मुझे आप सबको यह बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि इस्पात मंत्रालय अपनी राष्ट्रीय इस्पात नीति के तहत 2031 तक अपनी उत्पादन क्षमता को 300 मिलियन टन तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है और देश के कस्बों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में इस्पात खपत बढ़ाने पर ज़ोर भी दे रहा है। हमारा यह कदम शहरी और ग्रामीण भारत के बीच इस्पात खपत के भारी अंतर को पाटने में मददगार साबित होगा। यह स्टील प्रोसेसिंग यूनिट इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है.”