National News

वडोदरा तथा हरिद्वार के बीच चलेगी साप्‍ताहिक त्‍यौहार स्‍पेशल रेलगाड़ी

47b9d3d7aa8e7403f055687288bf0bdf e1627065228140

New Delhi, Oct 19: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि आगामी त्‍यौहारों के मद्देनजर रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन तथा अतिरिक्‍त भीड़भाड़ की निकासी हेतु रेलवे वडोदरा तथा हरिद्वार के बीच साप्‍ताहिक त्‍यौहार स्‍पेशल रेलगाड़ी सं0 09129/09130 का संचालन निम्‍नानुसार करेगी:-

09129 वडोदरा-हरिद्वार साप्‍ताहिक त्‍यौहार स्‍पेशल दिनांक 22.10.2022, से 12.11.2022 तक प्रत्‍येक शनिवार को वडोदरा से सांय 07.00 बजे प्रस्‍थान कर अगले दिन दोपहर 02.30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी ।

वापसी दिशा में 09130 हरिद्वार-वडोदरा साप्‍ताहिक त्‍यौहार स्‍पेशल दिनांक 23.10.2022 से 13.11.2022 तक प्रत्‍येक रविवार को हरिद्वार से सांय 05.20 बजे प्रस्‍थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11.25 बजे वडोदरा पहुंचेगी ।

वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्‍य श्रेणी के डिब्‍बों वाली 09129/09130 वडोदरा-हरिद्वार-वडोदरा साप्‍ताहिक त्‍यौहार स्‍पेशल मार्ग में गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, मथुरा जं0, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, टपरी और रूडकी स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

Related posts

Back to top