National News

दिल्ली कैंट-रेवाड़ी के बीच चलेंगी अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ियाँ

southernrailway

नई दिल्ली, दिनाँक 18.12.2022: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि दिल्ली क्षेत्र के पटेल नगर स्टेशन पर यार्ड – रिमॉडलिंग कार्य के चलते रेलयात्रियो के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे ने दिनाँक 17.12.2022 से 21.12.2022 तक दिल्ली कैंट- रेवाड़ी के बीच निम्नानुसार अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है :-

04009/04010 रेवाड़ी-दिल्ली कैंट-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल (पाँच फेरे)

04009 रेवाड़ी-दिल्ली कैंट अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 17.12.2022 से 21.12.2022 तक प्रतिदिन रेवाड़ी से सुबह 07.05 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 08.41 बजे दिल्ली कैंट पहूँचेगी | वापसी दिशा 04010 दिल्ली कैंट – रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 17.12.2022 से 21.12.2022 तक प्रतिदिन दिल्ली कैंट से सुबह 09.25 बजे प्रस्थान कर उसी दिन दोपहर 12.10 बजे रेवाड़ी पहूँचेगी |

04009/04010 रेवाड़ी-दिल्ली कैंट-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे कुंभावास मुंधालिया डाबरी हाल्ट , खलीलपुर , इच्छापुरी, पटौदी रोड, जटौलाजोरी सांपका, ताज नगर, पाटली,गढ़ी हरसरू जंक्शन, बसई धनकोट, गुड़गाँव, बिजवासन,शाहबाद मौहम्मदपुर हाल्ट तथा पालम स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|

04015/04016 रेवाड़ी-दिल्ली कैंट-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल (पाँच फेरे)

04016 रेवाड़ी-दिल्ली कैंट अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 17.12.2022 से 21.12.2022 तक प्रतिदिन रेवाड़ी से साँय 03.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन साँय 04.38 बजे दिल्ली कैंट पहूँचेगी | वापसी दिशा 04015 दिल्ली कैंट – रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 17.12.2022 से 21.12.2022 तक प्रतिदिन दिल्ली कैंट से साँय 06.51 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 08.45 बजे रेवाड़ी पहूँचेगी |

04015/04016 रेवाड़ी-दिल्ली कैंट-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे कुंभावास मुंधालिया डाबरी हाल्ट , खलीलपुर , इच्छापुरी, पटौदी रोड, जटौलाजोरी सांपका, ताज नगर, पाटली,गढ़ी हरसरू जंक्शन, बसई धनकोट, गुड़गाँव, बिजवासन,शाहबाद मौहम्मदपुर हाल्ट तथा पालम स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी

Related posts

Back to top