National News

पटना,दरभंगा तथा मालदा टाउन लिए के चलेंगी स्पेशल रेलगाड़ियाँ

12railway

नई दिल्ली, दिनाँक 27.10.2022: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि आगामी छठ केअवसर पर रेलयात्रियो के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे दिल्ली / आनन्द विहार टेर्मिनल से पटना, दरभंगा तथा मालदा टाउन के लिए छठ स्पेशल रेलगाड़ियो का संचालन निम्नानुसार करेगी :-

04066 दिल्ली जंo – पटना स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 31.10.2022 को दिल्ली जंo से रात्रि 11.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 03.45 बजे पटना पहूँचेगी | मार्ग मे यह स्पेशल रेलगाड़ी कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंo, वाराणसी , पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंo और दानापुर स्टेशनो पर ठहरेगी|

04032 दिल्ली जंo – दरभंगा स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 31.10.2022 को दिल्ली जंo से दोपहर 02.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 03.45 बजे दरभंगा पहूँचेगी | मार्ग मे यह स्पेशल रेलगाड़ी मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली , अमेठी , प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंo, बक्सर और आरा स्टेशनो पर रुकेगी|

04074 दिल्ली जंo – दरभंगा स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 31.10.2022 को दिल्ली जंo से साँय 04.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 06.30 बजे दरभंगा पहूँचेगी | मार्ग मे यह स्पेशल रेलगाड़ी मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली , अमेठी , प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंo, बक्सर, आरा, पटना जंo, बखितयारपुर जंo, मोकामा, बरौनी जंo, और समस्तीपुर स्टेशनो पर ठहरेगी|

03435 मालदा टाउन – आनन्द विहार टर्मिनल छठ स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 31.10.2022 तथा 07.11.2022 को मालदा टाउन से सुबह 09.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 01.45 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहूँचेगी | वापसी दिशा मै 03436 आनन्द विहार टेर्मिनल – मालदा टाउन छठ स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 01.11.2022 तथा 08.11.2022 को आनन्द विहार टेर्मिनल से साय 05.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 11.50 बजे मालदा टाउन पहूँचेगी |

वानानुकूलित , शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह छठ स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मै न्यू फरक्का, बड़हरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, मोकामा , बखितयारपुर, पटना , आरा , बक्सर , पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंo , वाराणसी , प्रतापगढ़ ,अमेठी, रायबरेली , लखनऊ, तथा मुरादाबाद स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मै ठहरेगी |

Related posts

Back to top