मुजफ्फरपुर–आनन्द विहार टर्मिनल, दरभंगा-दिल्ली, सहरसा–अम्बाला तथा राजेन्द्र नगर- आनन्द विहार टर्मिनल के लिए चलेंगी स्पेशल रेलगाड़ियाँ

Sarkaritel
By Sarkaritel November 1, 2022 05:38

मुजफ्फरपुर–आनन्द विहार टर्मिनल, दरभंगा-दिल्ली, सहरसा–अम्बाला तथा राजेन्द्र नगर- आनन्द विहार टर्मिनल के लिए चलेंगी स्पेशल रेलगाड़ियाँ


नई दिल्ली, दिनाँक 01.11.2022 सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो के सुविधाजनक आवागमन तथा अतिरिक्त भीड़ भाड़ की निकास हेतु रेलवे मुजफ्फरपुर–आनन्द विहार टर्मिनल, दरभंगा-दिल्ली, सहरसा–अम्बाला तथा राजेन्द्र नगर- आनन्द विहार के लिए स्पेशल रेलगाड़ियो का संचालन निम्नानुसार करेगी :-

05555 मुजफ्फरपुर- आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल रेलगाड़ी (एक फेरा)

05555 मुजफ्फरपुर- आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल रेलगाड़ी (एक फेरा )दिनाँक 02.11.2022 को मुजफ्फरपुर से रात्रि 21.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 06.00 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहूँचेगी | सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे बापूधाम मोतिहारी,बेतिया, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा , सीतापुर, सीतापुर सिटी , मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनो पर ठहरेगी|

05531 दरभंगा-दिल्ली जंo स्पेशल रेलगाड़ी (एक फेरा)

05531 दरभंगा-दिल्ली जंo स्पेशल रेलगाड़ी (एक फेरा) दिनाँक 02.11.2022 को दरभंगा से दोपहर 01.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 04.30 बजे दिल्ली जंo पहूँचेगी | वानानुकूलित ,शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे समस्तीपुर, बरौनी जंo, मोकामा, बखितयारपुर जंo, पटना जंo, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंo, वाराणसी, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, और गाजियाबाद स्टेशनो पर रुकेगी|

05551/05552 सहरसा–अम्बाला-सहरसा स्पेशल रेलगाड़ी (04 फेरे)

05551 सहरसा–अम्बाला स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 02.11.2022 और 05.11.2022 को सहरसा से सुबह 09.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 12:30 बजे अम्बाला पहूँचेगी || वापसी दिशा में 05552 अम्बाला- सहरसा स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 03.11.2022 तथा 06.11.2022 को अम्बाला से दोपहर 02.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 06.10 बजे सहरसा पहूँचेगी | वानानुकूलित ,शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे,सिमरी बखितिरपुर,सवाई मानसी जंo, खगडिया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर,मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सग़ौली, बेतिया, नरकटियागंज, बाघा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली ,मुरादाबाद तथा सहारनपुर स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|

03251/03252 राजेन्द्र नगर- आनन्द विहार टर्मिनल- राजेन्द्र नगर स्पेशल रेलगाड़ी (02 फेरे)

03251 राजेन्द्र नगर- आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 02.11.2022 को राजेन्द्र नगर से साँय 04.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन पूर्वाह्न 11:30 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहूँचेगी | वापसी दिशा में 03252 आनन्द विहार टर्मिनल- राजेन्द्र नगर स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 03.11.2022 को आनन्द विहार टर्मिनल से दोपहर 02.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09.00 बजे राजेन्द्र नगर पहूँचेगी | वानानुकूलित ,शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे पटना, आर , बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंo, प्रयागराज जंo तथा कानपुर सेंट्रल स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|

Sarkaritel
By Sarkaritel November 1, 2022 05:38