National News

उत्तर रेल्वे : डिब्रुगढ़ से जम्‍मूतवी के लिए 28.08.2022 को स्‍पेशल रेलगाड़ी चलेगी

southernrailway

सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन तथा अतिरिक्‍त भीडभाड की निकासी के लिए रेलवे दिनॉंक 28.08.2022 को डिब्रुगढ़ से जम्‍मूतवी के लिए स्‍पेशल रेलगाड़ी (एक फेरा) का संचालन निम्‍नानुसार करेगी:-

दिनॉंक 28.08.2022 को 05911 डिब्रुगढ़-जम्‍मूतवी स्‍पेशल रेलगाड़ी डिब्रुगढ़ से सांय 06.00 बजे प्रस्‍थान कर तीसरे दिन रात्रि 09.10 बजे जम्‍मूतवी पहुँचेगी ।

वातानुकूलित तथा शयनयान श्रेणी के डिब्‍बों वाली यह स्‍पेशल रेलगाड़ी मार्ग में धेमाजी, नार्थ लखीमपुर, हरमुती, विश्‍वनाथ चरली, रंगापाडा नार्थ, न्‍यू मिसामारी, उदलगुड़ी, रंगिया, न्‍यू बंगोईगॉंव, कोकराझार, न्‍यू कूचबिहार, न्‍युजलपाईगुड़ी, किशनगंज, बरसोई, कटिहार जं0, नौगछिया, खगडिया जं0, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, सीवान जं0, गोरखपुर जं0, गोंडा जं0, बाराबंकी जं0, लखनऊ, हरदोई, बरेली जं0, मुरादाबाद, रूड़की, सहारनपुर जं0, अम्‍बाला छावनी,लुधियाना जं0, जलंधर छावनी और पठानकोट स्‍टेशनों पर ठहरेगी ।

Related posts

Back to top