ब्रह्मपुत्र आमंत्रण अभियान का हिस्सा बने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री, युवाओं का बढ़ाया उत्साह
Related Articles
- MoS for Petroleum and Natural Gas (IC), Dharmendra Pradhan and the Secretary General of OPEC, Mr. Abdalla Salem El- Badri
- WIll always remain a steadfast friend, India assures Mauritius
- India loses $9.8 billion every year due to disasters
गुवाहाटी। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बुधवार को ब्रह्मपुर आमंत्रण अभियान के दल का हिस्सा बने और 25 किलोमीटर की रिवर राफ्टिंग की। शेखावत ने अभियान के दल में शामिल युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ब्रह्मपुत्र और गंगा ही नहीं, अन्य नदियों पर ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री शेखावत चंद्रपुर घाट से अभियान के दल में शामिल हुए। उनकी धर्मपत्नी नौनंद कंवर भी साथ थीं, जबकि बड़ी पुत्री सुहासिनी शेखावत पहले से अभियान के दल के साथ थीं। केंद्रीय मंत्री गुवाहाटी तक रिवर राफ्टिंग करते हुए पहुंचे। उन्होंने गुवाहाटी में आमंत्रण दल का स्वागत किया। शेखावत ने कहा कि नदी को प्रदूषण मुक्त रखकर उसकी निर्मलता और अविरलता सुनिश्चित करने की दृष्टि से किया गया यह प्रयास सराहनीय है। सौभाग्य की बात है कि हमारे यहां गंगा, ब्रह्मपुत्र, नर्मदा, गोदावरी जैसी जीवंत नदियां हैं। केंद्रीय मंत्री ने दल के युवाओं से उनके अनुभव भी जानें।
ब्रह्मपुत्र जल बोर्ड द्वारा नदियों के साथ जीवन विषय पर जन जागरुकता के लिए 917 किलोमीटर लंबे ब्रह्मपुत्र आमंत्रण अभियान की पिछले साल 23 दिसंबर में गेलिंग, अरुणाचल प्रदेश से शुरुआत हुई थी। 21 जनवरी को यह अभियान असम के असमरलगा में समाप्त होगा।
बेटी सुहासिनी हैं अभियान का हिस्सा
ब्रह्मपुत्र आमंत्रण अभियान के दल में केंद्रीय मंत्री शेखावत की बड़ी पुत्री सुहासिनी शेखावत भी शामिल हैं। वो 917 किलोमीटर तक अभियान के दल का हिस्सा रहेंगी। सुहासिनी ने नवंबर 2019 में गंगा आमंत्रण अभियान में भी भाग लिया था और देवप्रयाग से गंगा सागर तक रिवर राफ्टिंग की थी।