नई दिल्ली, दिनाँक 17 .01.2023: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे अजमेर-बरेली के बीच उर्स स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 09653/09654 का संचालन निम्नानुसार करेगी :-
09653 अजमेर-बरेली उर्स स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 27.01.2023 को अजमेर से साँय 06:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09.00 बजे बरेली पहूँचेगी | वापसी दिशा में 09654 बरेली-अजमेर उर्स स्पेशल दिनाँक 28.01.2023 को बरेली से दोपहर 12.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तडके 02.50 बजे अजमेर पहूँचेगी|
वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे मदार जंo, किशनगढ़, जयपुर , बांदीकुई जंo, अलवर, रेवाड़ी जंo, दिल्ली जंo, तथा मुरादाबाद जंo, स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|
