National News

आगामी त्‍यौहार के मद्देनज़र उत्‍तर रेलवे द्वारा नई दिल्‍ली-श्री माता वैष्‍णों देवी कटड़ा के बीच 02 स्‍पेशल रेलगाडि़यों

northernrailwaylogo 1

सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि आगामी त्‍यौहार के मद्देनज़र रेलयात्रियों की अतिरिक्‍त भीडभाड़ की निकासी तथा सुविधा हेतु उत्‍तर रेलवे नई दिल्‍ली–श्री माता वैष्‍णों देवी कटड़ा के बीच 02 स्‍पेशल रेलगाडि़यों का संचालन निम्‍नानुसार करेगी:-01633/01634 नई दिल्‍ली-श्री माता वैष्‍णो देवी कटड़ा-नई दिल्‍ली स्‍पेशल रेलगाड़ी

01633 नई दिल्‍ली–श्री माता वैष्‍णों देवी कटड़ा स्‍पेशल रेलगाड़ी दिनॉंक 11.08.2022 को नई दिल्‍ली से रात्रि 11.30 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन दोपहर 12.00 बजे श्री माता वैष्‍णों देवी कटड़ा पहुँचेगी । वापसी दिशा में 01634 श्री माता वैष्‍णों देवी कटड़ा-नई दिल्‍ली स्‍पेशल रेलगाड़ी दिनॉंक 14.08.2022 को श्री माता वैष्‍णों देवी कटड़ा से रात्रि 09.10 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन पूर्वाह्न 10.30 बजे नई दिल्‍ली पहुँचेगी ।
वातानुकूलित तथा सामान्‍य श्रेणी के डिब्‍बों वाली यह स्‍पेशल रेलगाड़ी मार्ग में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, अम्‍बाला छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्‍मूतवी तथा ऊधमपुर स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

04033/04034 नई दिल्‍ली-श्री माता वैष्‍णो देवी कटड़ा-नई दिल्‍ली स्‍पेशल रेलगाड़ी
04033 नई दिल्‍ली–श्री माता वैष्‍णों देवी कटड़ा स्‍पेशल रेलगाड़ी दिनॉंक 12.08.2022 को नई दिल्‍ली से रात्रि 11.30 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन दोपहर 12.00 बजे श्री माता वैष्‍णों देवी कटड़ा पहुँचेगी । वापसी दिशा में 04034 श्री माता वैष्‍णों देवी कटड़ा-नई दिल्‍ली स्‍पेशल रेलगाड़ी दिनॉंक 15.08.2022 को श्री माता वैष्‍णों देवी कटड़ा से रात्रि 09.10 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन पूर्वाह्न 10.30 बजे नई दिल्‍ली पहुँचेगी ।
वातानुकूलित तथा सामान्‍य श्रेणी के डिब्‍बों वाली यह स्‍पेशल रेलगाड़ी मार्ग में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, अम्‍बाला छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्‍मूतवी तथा ऊधमपुर स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

Related posts

Back to top