National News

जन्‍माष्‍टमी पर्व के अवसर पर 14211/14212 नई दिल्‍ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्‍सप्रेस का ग्‍वालियर तक/से यात्रा विस्‍तार

47b9d3d7aa8e7403f055687288bf0bdf e1627065228140

नई दिल्‍ली, दिनॉंक 17.08.2022: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि जन्‍माष्‍टमी पर्व के अवसर पर रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रेलगाड़ी संख्‍या 14211/14212 नई दिल्‍ली-आगरा कैंट-नई दिल्‍ली इंटरसिटी एक्‍सप्रेस को दिनॉंक 18.08.2022 से 21.08.2022 तक अस्‍थायी तौर पर ग्‍वालियर तक/से यात्रा विस्‍तार देने का निर्णय लिया है ।

14212 नई दिल्‍ली–आगरा कैंट इंटरसिटी एक्‍सप्रेस आगरा कैंट से रात्रि 09.30 बजे प्रस्‍थान कर उसी दिन रात्रि 11.40 बजे ग्‍वालियर पहुँचेगी । वापसी दिशा में 14211 ग्‍वालियर से मध्‍यरात्रि 01.00 बजे प्रस्‍थान कर उसी दिन तड़के 03.40 बजे आगरा कैंट पहुँचकर उसी दिन सुबह 06.00 बजे आगरा कैंट से नई दिल्‍ली के लिए प्रस्‍थान करेगी ।

यात्रा विस्‍तार दिए गए मार्ग पर 14211/14212 नई दिल्‍ली–ग्‍वालियर-नई दिल्‍ली इंटरसिटी एक्‍सप्रेस मार्ग में धौलपुर तथा मुरैना स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

Related posts

Back to top