LOK SABHA SPEAKER TO HOLD DISCUSSION ON ANTI-DEFECTION LAW, DISRUPTION IN LEGISLATURES, PEOPLE’S PARTICIPATION IN LEGISLATIVE PROCESS AND UNIFORMITY OF RULES AND PROCEDURES WITH PRESIDING OFFICERS OF STATE LEGISLATURES/ लोक सभा अध्यक्ष राज्यों के विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारियों के साथ दलबदल विरोधी कानून, विधायिकाओं में व्यवधान, विधायी निकायों में लोगों की भागीदारी, नियमों और प्रक्रियाओं में एकरूपता व अन्य विषयों पर चर्चा करेंगे।
…
LOK SABHA SPEAKER TO MEET PRESIDING OFFICERS OF THE LEGISLATIVE BODIES IN INDIA ON 15 JULY 2022 / लोकसभा अध्यक्ष 15 जुलाई 2022 को भारत में विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों से मुलाकात करेंगे
…
LOK SABHA SPEAKER TO LEAD INDIAN PARLIAMENTARY DELEGATION TO THE 65 COMMONWEALTH PARLIAMENTARY CONFERENCE AT HALIFAX, CANADA FROM 20 TO 26 AUGUST 2022/लोकसभा अध्यक्ष 20 से 26 अगस्त 2022 तक हैलिफ़ैक्स, कनाडा में आयोजित होने वाले 65 राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
…
New Delhi; 13 July, 2022: Lok Sabha Speaker, Om Birla, will meet Presiding Officers of the Legislative Bodies in India on 15 July 2022 in Parliament premise. The Presiding Officers will be discussing issues pertaining to the All India Presiding Officers’ Conference and CPA India Region as well as will deliberate on areas of interest concerning the functioning of Legislative Bodies in India, including anti-defection law, disruption in legislatures, people’s participation in legislative bodies and uniformity of rules and procedures in legislatures.
After the meeting, Lok Sabha Speaker will chair a Briefing meeting of the Indian Delegation which will attend the upcoming 65 Commonwealth Parliamentary Conference at Halifax, Canada from 20 to 26 August 2022. The Speaker will lead the Indian Parliamentary Delegation to the Conference. Conference is slated to discuss wide ranging areas from Role of Parliaments in achieving sustainable development, use of innovative technology, issues related to women, youth and climate change, etc.
Parliament of India and all State Legislatures are members of Commonwealth Parliamentary Association and are expected to attend the Conference at Halifax, Canada.
नई दिल्ली; 13 जुलाई, 2022: लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला 15 जुलाई 2022 को संसद परिसर में भारत में विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। पीठासीन अधिकारी अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन और सीपीए भारत क्षेत्र से संबंधित मुद्दों सहित भारत में विधायी निकायों के कामकाज से संबंधित मुद्दों जैसे दलबदल विरोधी कानून, विधायिकाओं में व्यवधान, विधायी प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी और विधायिकाओं में नियमों और प्रक्रियाओं में एकरूपता पर चर्चा करेंगे।
बैठक के बाद, लोकसभा अध्यक्ष भारतीय प्रतिनिधिमंडल की एक ब्रीफिंग बैठक की अध्यक्षता करेंगे जो 20 से 26 अगस्त 2022 तक हैलिफ़ैक्स, कनाडा में आगामी 65 राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेगा । लोक सभा अध्यक्ष सम्मेलन में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। सम्मेलन सतत विकास, नवीन प्रौद्योगिकी के उपयोग, महिलाओं से संबंधित मुद्दों, युवाओं और जलवायु परिवर्तन आदि को प्राप्त करने में संसद की भूमिका जैसे मुद्दों पर चर्चा करेगी।
भारत की संसद और सभी राज्य विधानमंडल जो राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सदस्य हैं हैलिफ़ैक्स, कनाडा में होनेवाली सम्मेलन में भाग लेंगे।
