नई दिल्ली, दिनांक: 13.12.2022: दिल्ली मंडल अपने मालग्राहकों को तेजी से और समयबद्ध माल वितरण सेवा देने के लिए मालगाड़ियों की गति में सुधार करने के लिए कार्य कर रहा है। इस दिशा में, दिल्ली मंडल, उत्तर रेलवे ने दिनांक 08.12.2022 को 06 लाँग हॉल मालगाड़ियों का गठन करके परिचालन किया जो दिल्ली मंडल की एक दिन में चलने वाली लंबी मालगाड़ियों का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। लंबी हॉल ट्रेन की स्टैंडर्ड संरचना खाली, लोडेड एवं लोडेड/खाली वेगन होते हैं।
इसे कोचिंग ट्रेन के सामान्य परिचालन समय में एक ही दिन में चलने वाली सबसे ज्यादा लाँग हॉल ट्रेन का परिचालन भी कहा जा सकता है क्योंकि 12 लंबी हॉल ट्रेन का उच्चतम आंकड़ा दिनांक 22.03.2020 को था, जब पहली कोविड की लहर में पूर्ण लॉकडाउन के दौरान लगभग 90% यात्री ट्रेनों को निलंबित कर दिया गया था।
दिल्ली मंडल द्वारा पांच लॉन्ग हॉल ट्रेनों का गठन किया गया, जिसमें तीन लंबी हॉल ट्रेन शकूरबस्ती से, एक फरीदाबाद से, एक गाजियाबाद से और एक मुरादाबाद मंडल से गाजियाबाद प्वाइंट पर ली गई और दिल्ली क्षेत्र से अंबाला दिशा की ओर परिचालन किया गया। सबसे लंबी सिंगल हॉल रेक में 116 वैगन थे।
श्री डिम्पी गर्ग, मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली ने कहा कि लाँग हॉल ट्रेन चलाने से न केवल दिल्ली क्षेत्र जैसे भीड़भाड़ रेलमार्ग पर पाथ मिलती है, बल्कि परिचालन समय भी कम होता है, ऐसे रेलखण्ड के थ्रूपुट को बड़ाता है और क्रयू (crew) में बचत भी परिचालन लाभ हैं।
