National News

हज़रत निज़ामुद्दीन स्‍टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य हेतु ट्रैफिक ब्‍लॉक के कारण रेलगाडि़यां रदद्/मार्ग में रोककर चलाना/रेलगाडियों के निर्धारित प्‍लेटफॉर्म में परिवर्तन

southernrailway

सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि हज़रत निज़ामुद्दीन स्‍टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य हेतु गर्डर रखने का कार्य किया जायेगा । परिणामस्‍वरूप विभिन्‍न अवधि के ट्रैफिक ब्‍लॉक लिए जाने के कारण निम्‍नलिखित रेलगाडि़यॉं अस्‍थाई रूप से प्रभावित रहेंगी:-

रेलगाडि़यॉं रदद्
दिनॉंक 28.08.2022 को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 04914 दिल्‍ली जं0-पलवल, 04913 पलवल-ग़ाजि़याबाद, 04960 शकूरबस्‍ती-बल्‍लभगढ़ तथा 04915 बल्‍लभगढ़-शकूरबस्‍ती स्‍पेशल रेलगाडि़यां रदद् रहेंगी ।

रेलगाडि़यों को मार्ग में रोककर चलाना:-

दिनॉंक 26.08.2022 को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 12779 वास्‍को–डे-गामा-हज़रत निज़ामुद्दीन गोआ एक्‍सप्रेस को मार्ग में 35 मिनट जबकि दिनॉंक 27.08.2022 को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 12447 मानिकपुर-हज़रत निज़ामुद्दीन उत्‍तर सम्‍पर्क क्रांति एक्‍सप्रेस को मार्ग में 90 मिनट रोककर चलाया जायेगा ।

रेलगाडि़यों के निर्धारित प्‍लेटफॉर्मों में परिवर्तन:-

दिनॉंक 26.08.2022 को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 11057 सीएसएमटी (मुम्‍बई)-अमृतसर दादर एक्‍सप्रेस को प्‍लेटफार्म 06 से पास किया जायेगा ।

दिनॉंक 27.08.2022 को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 12919 अम्‍बेडकर नगर-श्रीमाता वैष्‍णों देवी कटड़ा मालवा एक्‍सप्रेस को प्‍लेटफॉर्म 06 से निकाला जायेगा ।

दिनॉंक 28.08.2022 को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 12618 हज़रत निज़ामुद्दीन एर्नाकुलम एक्‍सप्रेस को प्‍लेटफॉर्म 05 से जबकि 12432 हज़रत निज़ामुद्दीन –तिरूवंतपुरम राजधानी एक्‍सप्रेस को प्‍लेटफॉर्म 07 से प्रस्‍थान किया जायेगा ।

Related posts

Back to top