16 जनवरी 2021,लखनऊ: कैबिनेट मंत्री (विधायी, न्याय एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा), उत्तर प्रदेश सरकार,ब्रजेश पाठकने वर्चुअल माध्यम सेआजजन-केन्द्रित ईंधन संरक्षण मेगा अभियान ‘सक्षम-2021’ का शुभारम्भ किया।उन्होनें विभिन्न तेल कम्पनियों द्वारा किए जाने वाले इस अभियान को जन-जन से जोड़ने के उद्देश्यको सराहा। उन्होनें जनता से अपील करते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में भारत को समृद्ध बनाने के लिए तेल कम्पनियों द्वारा चलाए जा रहे मेगा अभियान का हिस्सा बनें। साथ ही उन्होनें इस अभियान की इस वर्ष की थीम–‘हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा’ के विषय में चर्चा करते हुए हरित ऊर्जा को आज की आवश्यकता बताते हुए सभी से इसपर ध्यान केन्द्रित करने और ऊर्जा के हरित विकल्पों को अपनाने को कहा। अपने वक्तव्य में उन्होनें सभी से माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश की उस पहल से प्रेरणा लेने की बात कही जिसमें कार्बन उत्सर्जन को कम करने पर बल दिया गया है।
इस अवसर पर राज्य स्तरीय समन्वयक, तेल उद्योग और कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख, इंडियनऑयल, उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय-1, डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य ने बताया कि यह “सक्षम” अभियान 16 जनवरी से 15 फरवरी; अर्थात पूरे एक माह तक अनवरत पूरे प्रदेश में सभी तेल कम्पनियों के द्वारा चलाया जाएगा जिसमें 20, 000 से अधिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। इसके अन्तर्गत विभिन्न इंटरैक्टिव कार्यक्रमों और गतिविधियों जैसे- एलपीजी पंचायत, साइकिल दिवस, साइक्लोथॉन, वाणिज्यिक वाहन चालकों के लिए कार्यशालाएँ, ईंधन बचत के सरल उपाय अपनाने हेतु गृहणियों / रसोइयों हेतु सेमिनार, रेडियो, टीवी, इत्यादि माध्यमों से राष्ट्र-व्यापी अभियान आयोजित किए जाएँगे। साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभ,वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग,बायो-फ्यूल पॉलिसी के लाभ, भोजन के लिए पहले से प्रयोग किए जा चुके तेल से बायो-डीजल निर्मित करने और टू-जी (2G) एथनॉल आदि की उपयोगिता के विषय में जन-जन तक सन्देश पहुँचाया जाएगा।
इस उद्घाटन समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक, श्री धीरज साहू, आईएएस, ने अपने वक्तव्य में ईंधन के कुशल प्रबन्धन के लिए अच्छी ड्राइविंग और वाहनों के उचित रखरखाव को रेखांकित किया। इसलिए इस शुभ अवसर पर ही उनके नेतृत्त्व में संचालित प्रदेश के उन 6 डिपो इंचार्ज को भी सम्मानित किया गया जिन्होनें इस विधि से अपने-अपने डिपो में ईंधन – संरक्षण के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए।
इस अवसर परहिन्दुस्तान पेट्रोलियम, लखनऊ के प्रमुख श्री संजय मल्होत्रा,भारत पेट्रोलियम, लखनऊ के प्रमुख श्री राजीव जायसवाल, गेल-लखनऊ के प्रमुख श्री आर.के. दास उपस्थित थे। इस दौरान पेट्रोलियम कम्पनियों / इसके व्यापार से जुड़े डीलर्स / डिस्ट्रीब्यूटर्स और शैक्षणिक क्षेत्रों से शिक्षकों – शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों लगभग 800 प्रतिभागी इस शुभारम्भ के साक्षी बने।
संरक्षण क्षमता महोत्सव – सक्षम – के मूल में देश की जनता को हरित और वैकल्पिक ऊर्जा को अपनाते हुए पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है। इसके साथ ही परम्परागत ऊर्जा के साधनों के कम से कम प्रयोग से भी उत्तम परिणाम प्राप्त करने पर बल देने हेतु जन-जागरण भी इस अभियान का हिस्सा है, जिससे जनता सजगता के साथ इनका प्रयोग करे।
