National News

दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी

47b9d3d7aa8e7403f055687288bf0bdf e1627065228140

नई दिल्ली, दिनाँक 27.12.2022 : सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे दरभंगा- आनंद विहार टर्मिनल के बीच द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 05527/05528 का संचालन निम्नानुसार करेगी :-

05527/05528 दरभंगा- आनंद विहार टर्मिनल- दरभंगा द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी (54फेरे)

05527 दरभंगा- आनंद विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 29.12.2022 से 30.03.2023 तक प्रत्येक वीरवार और रविवार को दरभंगा से दोपहर 01.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 01:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहूँचेगी | वापसी दिशा में 05528 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 30.12.2022 से 31.03.2023 तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 03.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर03.45 बजे दरभंगा पहूँचेगी|
वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे जनकपुररोड़, सीतामढ़ीजंo, बैरगनिया, रक्सौलजंo , नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर,मुरादाबाद, तथा गाजियाबाद स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|

Related posts

Back to top