National News

भारत के प्रतिष्ठित कलाकारों को सम्मानित करेंगी देश की राष्ट्रपति माननीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, विज्ञान भवन में होगा आयोजन

26murmu
  • 9 प्रतिष्ठित कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी रत्न और 128 कलाकारों को मिलेगा अकादेमी पुरस्कार
  • कला उत्कृष्टता पुरस्कार, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु विज्ञान भवन में कलाकारों को करेंगी सम्मानित
  • प्रतिष्ठित कलाकरों को पुरस्कारों के माध्यम से सम्मानित करेंगी देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

संगीत नाटक अकादेमी भारत के प्रतिष्ठित कलाकारों को सम्मानित करने जा रही है। जिसमें देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, 9 प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को संगीत नाटक फैलोशिप (रत्न सदस्य) और साल 2019, 2020 और 2021 के 128 प्रसिद्ध कलाकारों को संगीत नाटक अकादेमी पुरस्कार (अकादेमी पुरस्कार) प्रदान करेगी, जिन्होंने अपने क्षेत्रों में अपनी प्रतिष्ठा और योगदान के माध्यम से खुद को प्रतिष्ठित किया है । यह समारोह गुरुवार, 23 फरवरी, 2023 को सुबह 11:00 बजे, प्लेनरी हॉल, विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, संगीत नाटक अकादेमी की अध्यक्ष डॉ संध्या पुरेचा और अकादेमी सचिव अनीश पी. राजन उपस्थित रहेंगे।

पुरस्कार के बाद भव्य कार्यक्रम

पुरस्कार समारोह के बाद प्रदर्शन कलाओं का महोत्सव, व्याख्यान प्रदर्शन और प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी, जिसमें प्रतिष्ठित कलाकारों द्वारा भाग लिया जाएगा, ये आयोजन संगीत नाटक अकादेमी मेघदूत थिएटर कॉम्प्लेक्स, रवींद्र भवन, कोपरनिकस मार्ग, नई दिल्ली में 23 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होगा, इसके बाद सेंट्रल विस्टा, नई दिल्ली में 4 और 5 मार्च को इसका आयोजन किया जाएगा ।

भारत के प्रतिष्ठित कलाकारों का सम्मान

संगीत नाटक अकादेमी की फैलोशिप (रत्न सदस्य) प्राप्त करने वाले कलाकार को तीन लाख रुपये और अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित होने वाले कलाकर को एक लाख रुपये के साथ एक ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम प्रदान किया जाता है। जिसके लिए इस वार अकादेमी ने 9 प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को संगीत नाटक फैलोशिप (अकादेमी रत्न) और साल 2019, 2020 और 2021 के 128 प्रसिद्ध कलाकारों को संगीत नाटक अकादेमी पुरस्कार के लिए चुना है।

Related posts

Back to top