38.6 C
New Delhi
June 22, 2026
National News

उत्‍तर रेलवे के 9 कर्मचारियों को मिलेगा- अति विशिष्‍ट रेल सेवा पुरस्‍कार-2023

rakesh kumar

अपने कार्य और कार्य के प्रति निष्‍ठा से समर्पित उत्‍तर रेलवे के 9 कर्मचारियों को 15 दिसम्‍बर, 2023 को नई दिल्‍ली में 68वें रेल सप्‍ताह केंद्रीय समारोह-अति विशिष्‍ट रेल सेवा पुरस्‍कार-2023 के दौरान सम्‍मानित किया जाएगा ।

श्री अश्‍विनी वैष्‍णव, माननीय रेल, संचार, इलैक्‍ट्रॉनिक और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री दिनांक 15.12.2023 को भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्‍ली में अति विशिष्‍ट रेल सेवा पुरस्‍कार-2023 प्रदान करेंगे ।

उत्‍तर रेलवे के जिन 9 कर्मचारियों को रेलवे का यह सर्वोच्‍च सम्‍मान दिया जाएगा उनका विवरण निम्‍नानुसार है:-

rakesh kumar
  • श्री राकेश कुमार शर्मा, स्‍टेशन अधीक्षक, नई दिल्‍ली

श्री रोकेश कुमार शर्मा ने यात्रियों के  बहुमूल्‍य सामान को उन्‍हें सुरक्षित ढंग से वापिस करने में सुविधाजनक बनाने में लगातार असाधारण समर्पण भावना और प्रवीणता का प्रदर्शन किया । इनके सावधानीपूर्वक प्रयासों के परिणामस्‍वरूप भारतीय रेल के प्रति यात्रियोंके बीच बेहतरीन छवि बनी है और रेलवे के प्रति भरोसा भी बढ़ा है । इन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म और पीएनआर विश्‍लेषण का उपयोग करके अपने अभिनव दृष्‍टिकोण से विदेशी यात्रियों सहित 980 से अधिक यात्रियों को सफलतापूर्वक ट्रैक करके उनका सामान लौटाया है ।

yashvir singh
  • श्री यशवीर सिंह गुलेरिया, उप मुख्‍य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/लुधियाना

श्री यशवीर सिंह गुलेरिया ने अपने दृढ़ संकल्‍प, नेतृत्‍व कौशल और उपलब्‍ध श्रम बल का कुशलता से उपयोग करते हुए डीएफसीसीआईएल से जुड़े महत्‍वपूर्ण कार्यों, मैकेनिकल इंटरलॉकिंग से इलैक्‍ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और स्‍वचालित सिगनलिंग कार्यों सहित विभिन्‍न लक्ष्‍यबद्ध कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया । इन्‍होंने मंडी गोविंदगढ़ स्‍टेशन और 236 रूट साहनेवाल स्‍टेशन पर डीएफसीसीआईएल के संबंध में प्रमुख यार्ड रीमॉडलिंग सहित इलैक्‍ट्रॉनिक/पैनल इंटरलॉकिंग कार्यों को सफलतापूर्वक निष्‍पादित किया ।

rekha sharma
  • श्रीमती रेखा, वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक/लखनऊ

श्रीमती रेखा ने वित्‍त वर्ष 2019-20 के लक्ष्‍य के साथ-साथ कोविड़-पूर्व आमदनी को पीछे छोड़ते हुए 1,979.90 करोड़ रुपए की कुल आमदनी वसूल की, जो लखनऊ मण्‍डल की अब तक की सर्वाधिक आमदनी है । वित्‍त वर्ष 2022-23 में 67.38 करोड़ रुपए की अब तक की सर्वाधिक टिकट चैकिंग आमदनी हुई । जून 2022 में टिकट चैकिंग आमदनी के तहत 10.98 करोड़ रुपए का अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ रिकॉर्ड दर्ज किया गया । वित्‍त वर्ष 2022-23 में 99.39 करोड़ रुपए की कुल विविध आमदनी हुई जो लक्ष्‍य से 77.97 प्रतिशत अधिक है ।

matin ahmed
  • श्री मतीन अहमद, उप मुख्‍य इंजीनियर, निर्माण/यूएसबीआरएल

श्री मतीन अहमद ने ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना पर अंजी पुल केबल आधारित पुल की देखरेख का कार्य किया । इन्‍होंने वित्‍त वर्ष 2022-23 के दौरान अंजी नदी पर भारतीय रेल पर पहले केबल आधारित पुल के पर्यवेक्षण में निर्णायक भूमिका निभाई । इनकी अति सावधानी और नवीन समाधानों से सैगमेंटल लांचिंग के चक्र समय को 15 से 10 दिनों तक कम किया । नदी तल से 189 मीटर की ऊंचाई पर 3500 मीट्रिक टन सुपर स्‍ट्रक्‍चर की लांचिंग को 11 महीने के निर्धारित समय में पूरा किया गया ।

monu dhankar
  • श्री मोनू धनखड़, उप मुख्‍य बिजली इंजीनियर/निर्माण

श्री मोनू धनखड़ ने लखनऊ मण्‍डल की विविध परियोजनाओं की कमीशनिंग में उल्‍लेखनीय समर्पण और दक्षता का प्रदर्शन किया । उन्‍होंने परियोजनाओं में कई दोहरे खण्‍डों और विभिन्‍न स्‍थानों पर यार्ड रि-मॉडलिंग के लिए काम करने वाले टीआरडी और इलैक्‍ट्रिकल जनरल सर्विसेज कार्य किए । सीमित कर्मचारियों के बावजूद श्री धनखड़ के नेतृत्‍व के परिणामस्‍वरूप वित्‍त वर्ष 2022-23 के दौरान विद्युतीकरण कार्य के साथ 96.87 ट्रैक किलोमीटर दोहरीकरण और 4 यार्ड पुनर्निर्माण परियोजनाओं की कमीशनिंग की गई ।

prateek
  • श्री प्रतीक, कार्यकारी अभियंता

श्री प्रतीक ने ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूल रेल लिंक परियोजना के चिनाब पुल और परियोजना के दूसरे सबसे लंबे पुल संख्‍या 43 के चुनौतीपूर्ण कार्य का पर्यवेक्षण किया । आपने चिनाब पुल और गोल्‍डन ज्‍वाइंट डैक लांचिंग के 10619 टन आर्क के रेलपथ संपर्क कार्य को पूरा करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई । इनकी देखरेख में पुल संख्‍या 43 का कार्य भी सफलतापूर्वक समय पर पूरा किया गया । श्री प्रतीक ने डयूटी के प्रति विश्‍वसनीयता, दक्षता और समयपालन से कार्य निष्‍पादन करते हुए चिनाब पुल परियोजना में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया ।

simarjeet
  • श्री सिमरनजीत सिंह, उप मुख्‍य टिकट निरीक्षक, अम्‍बाला

श्री सिमरनजीत सिंह की कड़ी मेहनत और समर्पण से रेलवे को दिसंबर, 2022 तक 1,94,84,660 रुपए की आमदनी हुई, जबकि वित्‍त वर्ष 2022-23 के लिए इनकी संचयी आय 2.25 करोड़ रुपए थी, जो उत्‍तर रेलवे में अब तक की अधिकतम व्‍यक्‍तिगत वसूली है । इन्‍हें टिकट जांच के विभिन्‍न नियमों और विनियमों की पूरी जानकारी है ।

pravind singh
  • श्री प्रविंद सिंह, सहायक मंडल इंजीनियर

श्री प्रविंद सिंह ने चालू वित्‍त वर्ष के दौरान एडीईएन/रायबरेली खण्‍ड में उल्‍लेखनीय उपलब्‍धि हासिल करने में असाधारण नेतृत्‍व क्षमता का परिचय दिया । इन्‍होंने विशेष रूप से टीआरटी मशीनों का उपयोग करके 6 किलोमीटर प्रति माह की रिकॉर्ड गति से 66 किलोमीटर सीटीआर कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया । सितम्‍बर और अक्‍टूबर में 2 टीआरटी मशीनों से 10 किलोमीटर से अधिक सीटीआर का कार्य पूरा किया गया । इनकी अन्‍य उपलब्‍धियों में 52 टर्नआउट के स्‍थान पर टीडब्‍ल्‍यूएस से बदलना, 130 किलोमीटर प्रति घण्‍टे के लिए 60 कर्व्‍स को रि-अलाइन करना, 50 किलोमीटर से अधिक पटरियों को डिस्‍ट्रैस करना शामिल है ।

sagar
  • श्री सागर, लिपिक सह टाइपिस्‍ट

श्री सागर, सुपर हैवी कैटेगरी के मुक्‍केबाज हैं । इन्‍होंने राष्‍ट्रमण्‍डल खेल 2022 में रजत पदक प्राप्‍त किया और वर्ष 2022 एवं 23 में अंतर रेलवे प्रतियोगिता में स्‍वर्ण पदक प्राप्‍त किया ।


Nine Employees of NR to get railway’s highest honor- Ati Vishit Rail Seva Puraskar-2023

New Delhi, Date 15.12.2023 In recognition for their work and devotion towards duty, nine employees of Northern Railway will be conferred upon the awardees on December 15 in New Delhi during the 68 thRailway Week Central Function -Ati Vishit Rail Seva Puraskar-2023.

Shri Ashwini Vaishnaw, Hon’ble Union Minister of Railways, Communications & Electronics and Information Technology will present the Ati Vishit Rail Seva Puraskar-2023 at Bharat Mandapam, Pragati Maidan New Delhi on 15.12.2023.

Nine employees of Northern Railway who will be conferred upon the railways highest honor are:

∙         Shri Rakesh Kumar Sharma, station Superintendent/ New Delhi

Shri Rakesh Sharma has consistently exhibited exceptional dedication and proficiency in facilitating the safe return of passenger’s valuable belongings. His meticulous efforts have resulted in significant image building and confidence building among passengers regarding Indian railways. His innovative approach to using   social media platforms and PNR analysis has successfully tracked and returned items to over 980 passengers, including the foreigners.

∙         Shri Yashvir Singh Guleria, As Deputy Chief Signal Engineer/ NR/ Ludhiana

Shri Yashvir Singh with firm determination, leadership skills and efficient use of available man power, successfully commissioned various targeted works including critical works linked to DFCCIL, mechanical interlocking to electronic interlocking and automatic signaling works. He also successfully executed and commissioned electronic interlocking / panel interlocking works involving major yard remodeling in connection with DFFCCIL at Mandi Govindgarh Station and 236 route at Sanehwal station

∙         Smt. Rekha Sharma, Senior DCM / Lucknow

Smt. Rekha Sharma realized overall earnings of Rs 1979.90 cr., surpassing the target as well as pre- Covid earning of FY-2019-20 which is the highest ever overall earning of Lucknow Division. Best ever ticket checking earning of Rs. 67.38 cr. has also been achieved in FY 2022-23. In June2022, best ever record of Rs. 10.98 cr. as ticket checking earning has been achieved in FY 2022-23 which is higher than the target by 77.97%.

∙         Shri Matin Ahmed, Deputy Chief Engineer/ Construction/ USBRL

Shri Matin Ahmed oversees the Anji River cable stay bridge on the Udhampur- Srinagar – Baramulla Rail Link Project. He played a crucial role in supervising the First Cable-stayed Bridge on Indian Railways across Anji River during FY 2022-23. With his meticulous attention and innovative planning reduced the cycle time for segmental launching from 15 to 10 days. Launching a 3500 MT superstructure at a height of 189 meters from the river bed was achieved in a record time of 11 months.

∙         Shri Monu Dhankhar, Deputy Chief Electrical Engineer/ Construction

Shri Monu Dhankhar has demonstrated remarkable dedication and efficiency in commissioning multiple projects simultaneously across various locations in Lucknow Division. The projects encompassed TRD and Electrical General Services works for several doubling sections and yard remodeling at multiple locations. His leadership resulted in the successful commissioning of 96.87 TKM of doubling with electrification work and four-yard remodeling projects during the FY 2022-23.

∙         Shri Prateek, Executive Engineer

Shri Prateek oversees the challenging Chenab Bridge and Bridge no.43 on the Udhampur- Srinagar -Baramulla Rail Link project. He has played a crucial role in completing the track linking of 10619- ton arch of Chenab Bridge and Deck launching also known as Golden Joint. Under his supervision Bridge no. 43, the second longest bridge in the project was also completed successfully on time. He is reliable, efficient and punctual in execution of duties and contributed significantly to the realization of the Chenab Bridge project.

∙         Shri Simranjeet Singh, Deputy Chief Ticket Inspector/ Ambala

Shri Simranjeet Singh with his hard work, devotion and dedication gave railway earning of Rs. 1,94,84,660 upto December 2022 whereas his cumulative earnings for the FY 2022-23 have been Rs. 2.25 cr. which is highest individual recovery over NR.

∙         Shri Pravind Singh, Assistant Divisional Engineer

Shri Pravind Singh has demonstrated exceptional leadership in achieving remarkable milestones in the ADEN/ Raebareli Section. He oversaw the successful completion of 66 Km of CTR work at a record-breaking rate of 6 Km./ Month using TRT machines, the highest in CTR history. Over 10 Km of CTR work was accomplished in September and October with two TRT machines. Other achievements include the replacement of 52 turnouts with TWS, realigning 60 curves for 130 KPPH etc.

∙         Shri Sagar, Clerk cum Typist Shri Sagar is a sports person and plays Boxing under superheavy 92 + category. He won Silver Medal in Commonwealth Games-2022 and Gold Medal in Inter Railway2022-23

Related posts