दिनांक 04.08.2023 : सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या 12494/12493 हज़रत निज़ामुद्दीन – पुणे –हज़रत निज़ामुद्दीन दर्शन एक्सप्रेस को दिनाँक 04.08.2023 से मिराज से/तक निम्नानुसार यात्रा विस्तार देने का निर्णय लिया है:-
दिनांक 04.08.2023 से यात्रा प्रारम्भ करने वाली 12494 हज़रत निज़ामुद्दीन – पुणे दर्शन एक्सप्रेस अपनी यात्रा मिराज पर समाप्त करेगी। यह रेलगाड़ी पुणे से साँय 06.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के 01.00 बजे मिराज पहुँचेगी। वापसी दिशा में दिनांक 06.08.2023 से यात्रा प्रारम्भ करने वाली 12493 मिराज –हज़रत निज़ामुद्दीन दर्शन एक्सप्रेस रेलगाड़ी मिराज से तड़के 04.50 बजे प्रस्थान कर उसी दिन पूर्वाहन 11:00 बजे पुणे आगमन कर उसी दिन पूर्वाहन 11.10 बजे आगामी यात्रा हज़रत निज़ामुद्दीन के लिए प्रस्थान करेगी ।
अन्य ठहराव व समय सारणी यथावत रहेगी ।







