-जल प्रहरी सम्मान समारोह 2023 में जल शक्ति मंत्री ने किया जल रक्षकों सम्मानित
Glimpses from Jal Prahari Samman Samaroh 2023
नई दिल्ली, 30 मार्च। अमेरिका में संपन्न हुई वाटर कांफ्रेंस में भारत के पर्यावरण, जल संरक्षण प्रयासों पर दियाा गया भाषण सबसे लंबा भाषण रहा और दुनिया भर ने भारतीय प्रयासों की सराहना की है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन, जल के प्रति जन-जन की भागीदारी से ही संभव हो सका है। जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह उद्गार सरकारीटेल द्वारा जल शक्ति मंत्रालय और जल जीवन मिशन के संयुक्त सहयोग से राजधानी के महाराष्ट्र सदन में आयोजित जल प्रहरी सम्मान समारोह 2023 में व्यक्त किए।
जल प्रहरी सम्मान समारोह 2022 में भागीदारी कर उन महानुभावों को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त किया जिन्होंने जल संरक्षण को जीवन का मुख्य उद्देश्य बनाया है और अनगिनत लोगों के लिए प्रेरणा बने हैं। pic.twitter.com/KGdR9WYjWO
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) March 29, 2023







