National News

महाप्रबंधक ने उत्‍तर रेलवे की कार्य प्रगति की समीक्षा की

06gm railway

दिनांक 06.12.2022, नई दिल्‍ली

·         रेलपथों पर संरक्षा पर ध्‍यान केन्द्रित
·         बिजनेस डेवलपमेंट के उपाय
·         संरक्षा को बेहतर करने के लिए संरक्षा उत्‍कृष्‍टता पुरस्‍कार प्रदान किए गए

उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री आशुतोष गंगल ने उत्‍तर रेलवे प्रधान कार्यालय बडौदा हाउस नई दिल्‍ली में उत्‍तर रेलवे के विभागाध्‍यक्षों और मंडल रेल प्रबंधकों के साथ उत्‍तर रेलवे की कार्य प्रगति की समीक्षा की । बैठक में रेलपथों पर संरक्षा, गतिसीमा वृद्धि, मालभाडा (बीडीयू) और रेल परिचालन जैसे विषयों पर चर्चा की गयी ।

कार्य प्रगति की समीक्षा के अलावा महाप्रबंधक ने रेलयात्रियों और रेल सम्‍पत्ति की संरक्षा और सुरक्षा के उच्‍च मानकों को बनाए रखने में अपना योगदान देने वाले 04(चार) सतर्क कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्‍कार प्रदान किए । उन्‍होंने विजेताओं को बधाई दी और रेल कर्मचारियों से अपील की कि वे रेलयात्रियों और रेल परिसम्पित्‍तयों की संरक्षा के लिए अपना शत-प्रतिशत योगदान दें ।

संरक्षा उत्‍तर रेलवे के लिए सर्वोपरि है । महाप्रबंधक ने रेलपथों, समपारों के अनुरक्षण मानकों को बेहतर बनाने और हाई स्‍पीड सेक्‍शनों में रेलपथों के किनारे चारदीवारी बनाने पर बल दिया । उन्‍होंने रेलवे लाइनों को पार करने के मामलों को गम्‍भीरता से लिया । उन्‍होंने मंडलों और सुरक्षा विभाग को परामर्श दिया कि वे रेलवे लाइन पार करने वाली व्‍यक्तियों को विभिन्‍न रेलवे नियमों के तहत बुक करें और यदि आवश्‍यक हो तो उन्‍हें सजा भी दिलवाई जाये ।

उन्‍होंने संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलपथों के निकट अतिक्रमणों को हटाने का प्रयास करने के निर्देश दिए । आधारभूत ढॉंचे को बेहतर बनाने के विषय पर महाप्रबंधक ने कहा कि परियोजनाओं के समय से पूरा करने पर बल दिया जाना चाहिए । महाप्रबंधक ने लोको, वैगनों और कोचों जैसी परिसम्‍पत्तियों के अधिकतम उपयोग पर बल दिया । उन्‍होंने संरक्षा से कोई समझौता किए बिना समयपालनबद्धता बनाए रखने की निर्देश दिए ।

मालभाडा बिजनेस डेवलपमेंट पर बात करते हुए महाप्रबंधक ने बताया कि रेलवे सभी प्रकार के ग्राहकों, छोटे व्‍यापारियों से लेकर बडे एफएमसीजी और ई-कॉमर्स व्‍यापारियों से मालभाडा प्राप्‍त करने के प्रयास कर रही है । बडे और छोटे मालभाडे के लिए समय-सारणी से चलने वाली पार्सल और विशेष मालभाडा रेलगाडियां नियमित रूप से चलाई जा रही हैं ।

Related posts

Back to top