Photo GalleryPublic Sector News

Director (Personnel), NHPC inaugurates ‘Pradhan Mantri Bhartiya Janaushadhi Pariyojana’

21nhpc inaug

Shri Nikhil Kumar Jain, Director (Personnel), NHPC Limited, India’s premier hydropower company visited the Tanakpur Power Station of NHPC on16.08.2018   On this occasion, Shri Jain inaugurated the ‘Pradhan Mantri Bhartiya Janaushadhi Pariyojana (PMBJP)’ centre at Tanakpur Power Station Market Complex, Banbasa (Uttarakhand) under the multi-purpose plan of the Government of India.

After inaugurating the Janaushadhi centre, Director (Personnel) inspected the medicines available at the centre and appreciated the benefits to the general public through their sale. The establishment of this centre at Tanakpur Power Station under the “‘Pradhan Mantri Bhartiya Janaushadhi Pariyojana (PMBJP)’ scheme is a new initiative undertaken by NHPC. NHPC is further planning to open more such centres at their various locations including Uri-I Power Station (Jammu & Kashmir) and Teesta-V Power Station (Sikkim) for the service of the local people.

Speaking on theoccasion Director (Personnel) praised the contribution being made by NHPC’s Tanakpur Power Station in the field of power generation and appreciated the work of the Power Station’s management. Shri Rais Mian, General Manager, Tanakpur Power Station along with Shri. Suresh Kumar Sharma, Chief Engineer (Civil),  Shri Amitabh Jha, Chief Engineer (Electrical), various Heads of Departments, other officers and employees were also present on the occasion. During his visit Shri Jain also inspected other sites including the Indo-Nepal Link Road, Tanakpur Barrage and Power House.


एनएचपीसी के निदेशक (कार्मिक) द्वारा टनकपुर पावर स्टेशन में
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र का उद्घाटन

 

एनएचपीसी लिमिटेड, भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी के निदेशक (कार्मिक) श्री निखिल कुमार जैन ने एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन का दिनांक 16.08.2018 को दौरा किया। इस अवसर पर श्री जैन ने टनकपुर पावर स्टेशन मार्केट कॉम्प्लेक्स, बनबसा (उत्तराखंड) स्थित भारत सरकार की बहुद्देशीय योजना के अंतर्गत “प्रधानमंत्री भारतीय जन-औषधि केंद्र” का उदधाटन किया। निदेशक (कार्मिक) महोदय ने जन-औषधि केंद्र के उदघाटन के पश्चात औषधि केंद्र में रखी दवाइयों का निरीक्षण किया और उसकी बिक्री से जन सामान्य को होने वाले लाभ की सराहना की। एनएचपीसी द्वारा “प्रधानमंत्री भारतीय जन-औषधि केंद्र” योजना के अंतर्गत टनकपुर पावर स्टेशन में इस केंद्र की स्थापना एक नवीन पहल है।

एनएचपीसी जन साधारण की सुविधा के लिए इस तरह के केंद्र अपने उड़ी-I पावर स्टेशन, जम्मू व कश्मीर एवं तीस्ता-V पावर स्टेशन, सिक्किम में भी खोलने की तैयारी कर रही है।  अपने सम्बोधन में निदेशक (कार्मिक) महोदय ने एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन द्वारा विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की प्रशंसा की तथा टनकपुर पावर स्टेशन प्रबंधन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक श्री रईस मियाँ, मुख्य अभियंता (सिविल) श्री सुरेश कुमार शर्मा एवं मुख्य अभियंता (विद्युत) श्री अमिताभ झा के अलावा पावर स्टेशन के विभागाध्यक्षों सहित अन्य अधिकारीगण व कार्मिकगण उपस्थित थे। अपने दौरे पर श्री जैन ने अन्य स्थानों जैसे इंडो-नेपाल लिंक रोड,टनकपुर बैराज एवं पावर हाउस का भी निरीक्षण किया।