National News

12011/12012 नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस सोनीपत स्टेशन पर रुकेगी

railway

नई दिल्ली, दिनाँक 17 .04.2023: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो के सुविधा के लिए सुविधा के लिए रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या 12011/12012 नई दिल्ली-कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को दिनांक 20.04.2023 से छह माह के लिए प्रायोगिक आधार पर सोनीपत स्टेशन पर निम्नानुसार ठहराव देने का निर्णय लिया है :-

12011 नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस सोनीपत स्टेशन पर सुबह 08.20 बजे जबकि वापसी दिशा मे 12012 कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस रात 08.52 बजे सोनीपत स्टेशन पर रुकेगी। दिनांक 20-04.2023 से दोनों दिशाओं में यह ठहराव दो-दो मिनट के लिए होगा।———————————————————————————————-

20847 दुर्ग-उधमपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पानीपत स्टेशन पर ठहराव समय में संशोधन

दिनांक 19.04.2023 यह रेलगाड़ी पानीपत स्टेशन पर सुबह 08.51 के स्थान पर सुबह 08.36 बजे पहुंचेगी

सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि परिचालन कारणों से रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या 20847 दुर्ग-उधमपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पानीपत स्टेशन पर ठहराव समय में दिनांक 19.04.2023 से निम्नानुसार संशोधन करने का निर्णय लिया है :-

20847 दुर्ग-उधमपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 19.04.2023 से पानीपत स्टेशन पर सुबह 08.51 बजे के स्थान पर सुबह 08.36 बजे पहुंचेगी तथा यहाँ से यह रेलगाड़ी 08.53 बजे के स्थान पर सुबह 08.38 बजे प्रस्थान करेगी.

Related posts

Back to top