News from StatesPhoto Gallery

विभिन्न क्षेत्रों के समर्पित जनों को विदेशी यूनिवर्सिटी ने प्रदान की मानद डॉक्टरेट उपाधि

uscouncilprogramme

नई दिल्ली/गाजियाबाद, 9 जनवरी। अमरीका की चांसलर मेम्बर आफ डाक्टरेल मॉनीटरिंग बोर्ड अकादमिक कौंसिल एण्ड बोर्ड आफ पैटरोन आफ थियोफनी विश्वविद्यालय ने आज इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयेाजित समारोह में चिकित्सा, विज्ञान, उद्योग व समाज सेवा के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की। कार्यक्रम में महर्षि विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. भानुप्रताप सिंह, लीला मोस्तॉफी (एसएमटी मेडिकल इनोवेशन-इंग्लैंड), सहित कई मशहूर शिक्षाविद व विभिन्नन क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां मौजूद थीं।

समाज सेवा के लिए डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित ठाकुर उम्मेद सिंह इन्सान, उत्तर प्रदेश के रामपुर खास के पूर्व विधायक प्रत्याशी हैं और सामाजिक बुराइयों के लिए उन्होने दशकों पहले इंसान सेवा समिति के माध्यम से अभियान शुरू किए। थियोफनी विश्वविद्यालय ने उन्हें मानद उपाधि के साथ स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। उन्होने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि माता-पिता के संस्कार में देश, प्रदेश और अपनी जन्मस्थली राहाटीकर ग्राम, रामपुर खास, प्रतापगढ़ में शिक्षा के प्रति समर्पित समाज सेवा कर पा रहा हूं। कार्यक्रम में विधि, फिजियोथेरेपी, होम्योपैथी के लिए भी वर्षों से समर्पित लोगों को डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई।