गुरुग्राम, 18.10.2023: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड), भारत सरकार के विद्युत्मं त्रालय के अधीन एक महारत्न पीएसयू ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह – 2023 की तैयारियों के सिलसिले में दिनांक 16 अक्टूबर, 2023 को अपने केंद्रीय कार्यालय में ‘पीएसयू में कॉरपोरेट गवर्नेंस ,व्यावसायिक नैतिकता और निवारक सतर्कता’ विषय पर एक विशेष वार्ता का आयोजन किया। श्री पी. डेनियल, सचिव, केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) और श्री एम. दामोदरन, पूर्व अध्यक्ष, से बीइस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे।
श्री पी. डेनियल, सचिव, सी वी सी ने केंद्रीय सतर्कता आयोग के क्षेत्राधिकारों और कार्यो के बारे में सभी को बताया। उन्होंने उपस्थित श्रोताओं के साथ चर्चा की और सरकारी संगठनों में निवारक सतर्कता उपायों और नैतिक आचरण को अपना ने पर जोर दिया। उन्होंने पावरग्रिड द्वारा पीआईडीपीआई संकल्प और पूर्व में गुरुग्राम में आयोजित जी-20 भ्रष्टाचार विरोधी कार्यसमूह की बैठक के दौरान किये गए सार्वजनिक अभियान की सराहना की। श्री एम. दामोदरन, पूर्व अध्यक्ष, सेबी (सेवा निवृत्त आईएएस) ने कॉरपोरेट गवर्नेंस के लिए भ्रष्टाचार मुक्त कार्य परिवेशके निर्माण में स्वतन्त्र निदेशकों, आतंरिक लेखा परीक्षकों, प्रबंधन और बोर्ड के सदस्यों की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी।
श्रीडी. के. मदान, सीवीओ, पावरग्रिड ने अपने उद्घाटन भाषण में सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें भ्रष्टाचार उन्मूलन में प्रौद्योगिकी के उपयोग, पीआईडीपीआई संकल्प को बढ़ावा देने और क्षमता निर्माण, आयोग के दिशा-निर्देशों का कार्यान्वयन और पावरग्रिड में सतर्कता विभाग द्वारा ऑनलाइन शिकायत निगरानी प्रणाली इत्यादि के बारे में अवगत कराया। इस वार्ता एवं इंटरैक्टिव सत्र में पावरग्रिड बोर्ड के सदस्य, कार्यपालक निदेशक गण और केंद्रीयकार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।







