आज “स्वच्छता पखवाड़े” के 10वें दिन की थीम “स्वच्छ आहार” रखी गई, जिसका आयोजन प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पेंट्री कार और रेलवे पेंट्री में सुधार, साफ-सफाई रखने के लिए किया गया था । पेंट्री कार कर्मचारियों के बीच साफ-सफाई और स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम द्वारा पेंट्री कारों का निरीक्षण किया गया। पेंट्री कार के बर्तन, खाद्य सामग्री और उसके स्टोर क्षेत्र की साफ-सफाई और स्वच्छता तथा पेंट्री स्टाफ की मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट का भी निरीक्षण किया गया।

बेस किचन और उसके स्टोर क्षेत्र की साफ-सफाई और स्वच्छता की जांच की गई। आज एन. जी. ओ. “प्रतिष्ठा युवा संगठन” के सहयोग से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। यात्रियों व कर्मचारियों से स्वच्छता अपनाने व स्टेशन को स्वच्छ व सुंदर स्टेशन बनाने की अपील की गयी ।


