National NewsPhoto Gallery

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे अम्ब अंदौरा – नई दिल्ली वन्दे भारत एक्सप्रेस का शुभारम्भ

vande bharat

दिल्ली, ऑक्टोबर १३ स्वदेशी तकनीक से बनी आत्मनिर्भर भारत की पहचान, देश की चौथी वन्दे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी अम्ब अंदौरा – नई दिल्ली वन्दे भारत की उद्घाटन सेवा का माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी कल ऊना हिमाचल से हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ करेंगे ।

वन्दे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियाँ इंटर-सिटी यात्रा को बेहद आरामदेह, सुविधाजनक और तीव्र बनाती हैं। स्वदेशी तकनीक से बनी वन्दे भारत रेलगाड़ियाँ आत्मनिर्भर भारत का एक सटीक उदाहरण हैं। यह रेलवे की श्रेष्ठतर डिज़ाइन, आतंरिक साज-सज्जा और गति के मानकों की एक बड़ी उपलब्धि है, जो यात्रियों को सुखद यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी।