National News

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल पर गाजीपुर सिटी-बलिया खण्ड पर गाजीपुर-शाहबाज कुली-युसूफपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में नान इण्टरलॉक कार्य के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन

47b9d3d7aa8e7403f055687288bf0bdf e1627065228140

सर्व संबंधित को सूचित किया जाता है कि ट्राफिक ब्लॉक के कारण निम्न रेल गाड़ी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी :

– रक्सौल से 13 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 14015 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी ।

— नई दिल्ली से 11, 12,13 एवं 14 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी ।

– बरौनी से 12 ,14 एवं 15 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी ।

– गोंदिया से 11,12, 13 एवं 14 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी ।

– नई दिल्ली से 12 , 13 एवं 14 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी ।

– औड़िहार से 12 से 15 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 05136 औड़िहार-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी ।

Related posts

Back to top