सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि फि़रोजपुर मण्डल के लुधियाना-फि़रोजपुर सेक्शन पर लुधियाना-बद्दोवाल स्टेशनों के बीच रोड-अंडर-ब्रिज संबंधी कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा । परिणामस्वरूप निम्नलिखित रेलगाडि़यां निम्नानुसार अस्थाई रूप से प्रभावित रहेंगी:-
दिनॉंक 25.08.2022 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 04997/04998 लुधियाना-फि़रोजपुर-लुधियाना स्पेशल रदद् रहेगी ।
दिनॉंक 25.08.2022 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 06982 फि़रोजपुर-लुधियाना स्पेशल को मार्ग में 45 मिनट रोककर चलाया जायेगा ।
——
उत्तर रेलवे प्रेस विज्ञप्ति-2.
सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि अम्बाला-लुधियाना सेक्शन पर ट्रैफिक कम ओ.एच.ई. ब्लॉक के कारण रेलगाडियों का मार्ग परिवर्तन/मार्ग में रोककर चलाना । परिणामस्वरूप निम्नलिखित रेलगाडि़यां निम्नानुसार अस्थाई रूप से प्रभावित रहेंगी:-
रेलगाडि़यों का मार्ग परिवर्तन
दिनॉंक 24.08.2022 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 22318 जम्मूतवी-सियालदह एक्सप्रेस को सानेहवाल –चंडीगढ़ होकर चलाया जायेगा ।
दिनॉंक 23.08.2022 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 12357 कोलकत्ता-अमृतसर एक्सप्रेस को चंडीगढ़-सानेहवाल होकर चलाया जायेगा ।
दिनॉंक 24.08.2022 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस को सानेहवाल –चंडीगढ़ होकर चलाया जायेगा ।
दिनॉंक 24.08.2022 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 12407 न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस को सानेहवाल –चंडीगढ़ होकर चलाया जायेगा ।
रेलगाडि़यों को मार्ग में रोककर चलाना
दिनॉंक 24.08.2022 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस को अम्बाला मंडल पर 40 मिनट रोककर चलाया जायेगा ।
दिनॉंक 25.08.2022 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस को अम्बाला मंडल पर रोककर चलाया जायेगा ।
समय पुर्ननिर्धारण
दिनॉंक 24.08.2022 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 04547 अम्बाला-बठिंडा स्पेशल को अम्बाला से 02.40 मिनट देरी से चलाया जायेगा ।
दिनॉंक 25.08.2022 को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 04547 अम्बाला-बठिंडा स्पेशल को अम्बाला से 02.40 मिनट देरी से चलाया जायेगा ।
Ameya Sathaye
Ameya Sathaye is the Founder & Editor-in-Chief of SarkariTel.com and DiplomacyIndia.com with over 25 years of experience in journalism, public policy, diplomacy, governance, infrastructure and international affairs. He has represented India at major international conferences and has served as an international election observer in Uzbekistan.
Detailed Biography →
https://www.sarkaritel.com/about-author/
