37.7 C
New Delhi
June 7, 2026
News from StatesPhoto Gallery

उत्‍तर रेलवे ने जम्‍मू-कश्‍मीर में एस्‍केप टनल टी-48 का ब्रेक-थ्रू किया

baramulla tunnel

ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना में बड़ी उपलब्धि

आशुतोष गंगल, महाप्रबंधक, उत्‍तर रेलवे ने बताया कि उत्‍तर रेलवे ने दिनांक 26.07.2022 को कटडा-बनिहाल रेल सेक्‍शन पर सुंबर और संगलदन स्‍टेशनों के बीच बन रही एस्‍केप टनल टी-48 का ब्रेक-थ्रू करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टी-48 एस्‍केप टनल की लम्‍बाई 9.694 किलोमीटर और व्‍यास 5.30 मीटर है । यह टनल सुंबर और संगलदन स्‍टेशनों के बीच एक लिंक है।

इस टनल का ब्रेक-थ्रू समूचे ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा ।