41.9 C
New Delhi
June 7, 2026
National NewsPhoto Gallery

आरपीएफ के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अंबिका नाथ मिश्रा को राष्ट्रपति पुलिस विशिष्ट सेवा मेडल मिला

ambika nath mishra

 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक समारोह में मेडल देकर सम्मानित किया

नई दिल्ली May 27 रेलवे सुरक्षा बल प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अंबिका नाथ मिश्र को गत दिवस रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक गरिमामय समारोह में राष्ट्रपति पुलिस विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया ।

अंबिका नाथ मिश्रा को 26 जनवरी 2022 को राष्ट्रपति की ओर से यह सम्मान दिया जाना था, अंबिका नाथ मिश्रा को यह सम्मान उनके द्वारा संयुक्त राष्ट्र पुलिस अभियान में शामिल होकर सुदान में अपराधियों और डकैतों के चंगुल में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए किए गए योगदान के लिए दिया गया है ।

मिश्रा 1992 में रेलवे सुरक्षा बल में अतिरिक्त मुख्य सुरक्षा आयुक्त शामिल हुए थे, मिश्रा को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर आरपीएफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।