44.3 C
New Delhi
June 9, 2026
National NewsSlider

नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलेंगी स्पेशल रेलगाड़ियाँ(04 फेरे)

Railways run Special trains

नई दिल्ली, दिनांक 19.09.2023: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी हेतु रेलवे ने नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच निम्नानुसार समर स्पेशल रेलगाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया है:-

04071/04072 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली गति शक्ति स्पेशल रेलगाड़ी (02 फेरे)
04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 29.09.2023. को नई दिल्ली से रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 01.10.2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से साँय 06.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06॰25 बजे नई दिल्ली पहूँचेगी| वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंo , अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा उधमपुर(शहीद कैप्टन तुषार महाजन) स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|

04081/04082 नई दिल्ली -श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी (02 फेरे)
04081 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 30.09.2023. को नई दिल्ली से रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 02.10.2023. को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से साँय 06.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.25 बजे नई दिल्ली पहूँचेगी| वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंo ,अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा उधमपुर(शहीद कैप्टन तुषार महाजन) स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|