May 19, 2013    Follows us:Subscribe via RSS
Check E-mail
  New users: sign up

Home » News from States

 

Print Friendly

नई दिल्ली, 18 जून, 2012। राजस्थान के सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त एवं शासन सचिव एस.एस. बिस्सा ने सोमवार को नई दिल्ली में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधीन संचालित राजस्थान सूचना केन्द्र का अवलोकन किया।

उन्होंने सूचना केन्द्र के कार्यो एवं गतिविधियों और केंन्द्र के सुदृढ़ीकरण सम्बंधी प्रस्तावों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। राजस्थान सूचना केंन्द्र के प्रभारी अधिकारी संयुक्त निदेशक गोपेन्द्र नाथ भट्ट ने उन्हें सूचना केन्द्र के विभिन्न कार्यो और केन्द्र की आवश्यकताओं से अवगत करवाया।

श्री बिस्सा ने इस मौके पर कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में प्रदेश से सम्बंधी गतिविधियों का व्यापक प्रचार -प्रसार करने की दृष्टि से इस केन्द्र की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि सूचना केन्द्र के सुदृढ़ीकरण विशेषकर मैेन-पॉवर एवं अन्य साधन सुविधाओं के विस्तार के लिए लम्बित प्रस्तावों को मंजूरी दिलवाने के कार्य को प्राथमिकता दी जायेगी।

सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त एवं सचिव का पदभार संभालने के उपरांत श्री बिस्सा ने अपने प्रथम  दिल्ली प्रवास के दौरान विभिन्न मीडिया प्रतिनिधियों से भेंट कर राजधानी में सूचना एवं जनसम्पर्क के कार्यो के संचालन की जानकारी ली।

इस अवसर पर श्री बिस्सा ने बीकानेर हाउस में राज्य सरकार के आवासीय आयुक्त कार्यालय के अतिरिक्त मुख्य भवन का भी अवलोकन किया।

Related Posts: