नई दिल्ली, 22 जून, 2012 राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एन.आई.सी.) राजस्थान भू-अभिलेख कम्प्यूटीकरण प्रोजेक्ट ’’अपनाखाता’’ को अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। नई दिल्ली में हॉल ही में आयोजित ई-वर्ल्ड फोरम 2012 वर्ष के सूचना प्रोद्यौगिकी एवं संचार आधारित श्रेष्ठ ग्रामीण विकास के प्रयासों के अन्तर्गत पब्लिक चोईस अॅवार्ड एन.आई.सी. के एल आर सी ’’अपना खाता’’ को दिया गया है।

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र राजस्थान भू-अभिलेख कम्प्यूटीकरण प्रोजेक्ट ’’अपनाखाता’’ के वरिष्ठ तकनिकी निदेशक श्री के.एल. जावरिया टीम के अन्य सदस्यों के साथ नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में ’’ई-वर्ल्डफोरम 2012’’ का राजस्थान के भू-अभिलेख कम्प्यूटीकरण प्रोजेक्ट ’’अपनाखाता’’ को दिये गये अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार स्वरूप प्राप्त ट्रॅाफी एवं प्रशस्ति पत्रा प्राप्त करते हुए।
नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य सामारोह में एनआईसी, राजस्थान की टीम के सदस्यों ने भारी करतल ध्वनि के बीच यूएनडीपी की कंट्री हैड सुश्री काईडलिन वाईसेन,दिल्ली सरकार के पूर्व मुख्य सचिव,
पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्रा प्राप्त करने वाली टीम में एन.आई.सी. जयपुर के वरिष्ठ तकनिकी निदेशक श्री के. एल.जावरिया, सीनियर सिस्टम ऐनालिस्ट श्री प्रभाकर गर्ग, सीनियर सिस्टम ऐनालिस्ट श्री अमित माथुर, तकनिकी निदेशक एवं डीआईओ, बून्दी श्री चन्दनसेन शामिल थे। इस कार्यक्रम में 18 से अधिक देशों ने भाग लिया। ई-वर्ल्ड फोरम केे विभिन्न श्रेणियों में इस वर्ष उत्कृष्ट सूचना प्रोद्यौगिकी के पुरस्कार प्रदान किये गये।
एन.आई.सी. प्रोजेक्ट ’’ अपना खाता’’ के वरिष्ठ तकनिकी निदेशक श्री के. एल. जावरिया ने बताया की राज्य सूचना अधिकारी श्रीमती इन्दु गुप्ता के कुशल नेतृत्व में ’’अपना खाता’’ द्वारा राजस्थान में भू-अभिलेखों का संधारण सुव्यस्थित तरीके से किया जा रहा है और इन सूचनाओं को आम जनता, विशेषकर ग्रामीण जनता को सरलता से उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से राजस्थान की ग्रामीण जनता को भू-अभिलेख सम्बन्धित जानकारी समय पर उपलब्ध हो रही हैं एवं राज्य इस दिशा में अपने प्रयासों से नित नये आयाम स्थापित कर रहा है।
इस अवसर पर श्री जावरिया ने राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र अधिकारी श्रीमती इन्दुगुप्ता टीम को पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई देते हुयेे बताया कि ’’अपना खाता’’ ने पूर्व में भी कई पुरस्कार प्राप्त किये हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एन.आई.सी. भविष्य में भी अपर्ने आइ.सी.टी. आधारित उत्कृष्ट कार्यो को करता रहेगा। उल्लेखनीय है की ’’अपना खाता’’ ने कुछ महीने पूर्व जाने-माने ’’एस.के.ओ.सी.एच. डिजिटल समावेशन पुरस्कार’’ भी प्राप्त किया था।
राजस्थान एर्न.आइ.सी. की टीम द्वारा ई-वर्ल्ड फोरम नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में सक्रियता से हिस्सा लिया गया एवं विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी भागदारी निभाई गई। राजस्व मण्डल अजमेर के
