दिनांक : 05/07/2012 : बी.एन. मिश्रा, मंडल प्रमुख, नौयडा मंडल (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि श्री एस.आर. शर्मा, फील्ड महाप्रबंधक, दिल्ली द्वारा अपने कर-कमलों से नौयडा मंडल एवं मंडल कार्यालय का शुभारंभ किया गया । मंडल का शुभारम्भ करते समय अपने संबोधन में मुख्य अतिथि, शर्मा ने कहा कि पंजाब नैशनल बैंक की स्थापना पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी ने वर्ष 1895 में की थी । बैंक का 118 वर्ष का सुदीर्घ एवं स्वर्णिम इतिहास है ।
प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि नौयडा मंडल का गठन बैंक के मौजूदा बुलंदशहर एवं मेरठ मंडलों की नौयडा, गौतमबुद्ध नगर एवं गाजियाबाद जिलों की शाखाओं से किया गया है ।
श्री मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी कि कार्यक्रम में बी.पी. रे, फील्ड महाप्रबंधक, मेरठ, पी.एस. चौहान, मंडल प्रमुख, बुलंदशहर मंडल, श्री मदनलाल, मंडल प्रमुख मेरठ मंडल, अनिल महाजन, मंडल प्रमुख मध्य दिल्ली, ए.एम. तिवारी, मंडल प्रमुख, उत्तरी दिल्ली एवं श्री एल.के. मल्होत्रा, मंडल प्रमुख दक्षिणी दिल्ली, वी.के. शर्मा, सेवानिवृत्त मंडल प्रमुख बुलंदशहर के अलावा शाखाओं के सहायक महाप्रबंधक, मुख्य प्रबंधक एवं वरिष्ठ प्रबंधक उपस्थित थे ।
एच.डी. कोहली, सहायक महाप्रबंधक, मंडल कार्यालय नौयडा मुख्य अतिथि, एवं सभी उपस््थित गणमान्य अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।

